Vaastu Ved

Monday, November 13, 2017

ज्योतिष एवं वास्तु द्वारा जीवन को सरल बनायें

ऋण व मुकदमें की चिंता-मुक्ति के उपाए 



घर के लिये ऋण कब लें, कब लौटाएँ
घर खरीदने के लिये या घर बनाने के लिये अधिकांश लोगो को ऋण लेना पडता है। जिस तरह शुभ मुहुर्त मे मकान खरीदना व बनाना लाभदायक होता है उसी तरह शुभ मुहूर्त मे कर्ज लेना व लौटाना भी शुभ कारक होता है।
रविवार एवं मंगलवार को कर्ज नही लेना चाहिए और न ही उस दिन आवेदन करे अन्यथा ऋण अदायगी मे काफी समय लगेेगा, और अडचने आवेगी यही हाल हस्त नक्षत्र मे लिये गये कर्ज का होता है।
स्वाति, पुनर्वस, श्रावण, घनिष्ठा, शतभिषा, मृगशिरा, रेवती, चित्रा, अनुराधा, अश्विनी, पुष्प तथा विपारवा आदि नक्षत्रो मे लिया गया कर्ज फलदायक रहता है और इस की अदायगी शीघ्र हो जाती है। इसके अलावा चर लग्र यानी १ है। इस तरह जिन नक्षत्रो मे कर्ज लौटाने के लिये शुभ है। ध्यान रखे बुधवार के दिन किसी को कर्ज न दें। बैंक आदि मे फिक्स डिपाजिट के लिये या नया खाता खोलने के लिये बुधवार या गुरूवार का दिन चुनें।

कोर्ट केस की फाइलें कहां रखें।
जीवन मे अनेको बार ऐसे अवसर आते है कि न चाहते हुए भी हमे मुकदमेबाजी मे उलझना पडता है अत: मुकदमे से संबधित नस्तियो का कहाँ रक्खे इस का ध्यान रखना चाहिए।
१. कोर्ट केस के कागजात, फाइलें, कैश बाक्स मे एफ.डी.आर के साथ न रखें इससे व्यय अधिक होगा।
२. कोर्ट केस के कागजात कभी अनाज के गोदाम मे न रक्खे।
३. कोर्ट केस के कागजात व फाइले घर के अग्रि कोण मे रखें, दक्षिण दिशा मे न रखें अन्यथा पराजय की संभावना रहती है।
४. र्कार्ट केस के कागजात व फाइले पूर्व दिशा मे रखना अच्छा रहता है, तथा केस का अध्ययन भी, चर्चा भी वकील को बहस पूर्व दिशा की ओर मुँह करके करना चाहिए। इससे वह अपना पक्ष सही ढंग से प्रस्तुत कर सकेगा जिसका सकारात्मक प्रभाव न्यायाधीश पर होगा।