वास्तु निर्माण तथा गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त कैसे ज्ञात करें
हिंदू परिवारों में कोई भी शुभ काम करते समय मुहूर्त का विचार किया जाता
है। गृह निर्माण में भी चाहें नींव लगाने का समय हो, चाहे गृह प्रवेश का या
वास्तु पूजा हो, प्रत्येक कार्य में पंड़ितों से शुभ मुहूर्त पूछ कर
नवग्रह की पूजा की जाती है तथा उसके पश्चात ही घर का निर्माण कार्य अथवा
गृह प्रवेश का कार्य शुरु किया जाता है। शास्त्रों के अनुसार गृह निर्माण
कार्य राशि तथा महीनों के अनुसार करवाना चाहिए।
गृह संस्थापनं चैत्रे दनहानिर्मदायर्य, वैशाखे शुभदं विदंयात ज्येष्ठेतु मरण् दृष्टम्
आषाढ़े गोकुलम हति श्रावणे पुत्र वर्धनम्, प्रजारोगम् भाद्रपदे कुल होध्ययुजे तथा
कार्तके धन लाभास्यान्मार्ण शीर्ष महाभयम्, पुष्ये चाग्निभयम् विद्यानमगेतु बहुपुत्र वान
फाल्गुने रत्न लाभस्थन्मसनाम चा शुभा शुभम्।।
उक्त श्लोक के अनुसार किस माह में बनाए जाने वाले मकान का क्या फल होता है, यह निम्न प्रकार हैः
